SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » गजब है एमपी: तोते के लिए 10 हजार का इनाम, घर का लाड़ला ‘गोपी’ कल से गायब; परेशान घरवालों ने छपवाया पोस्टर

गजब है एमपी: तोते के लिए 10 हजार का इनाम, घर का लाड़ला ‘गोपी’ कल से गायब; परेशान घरवालों ने छपवाया पोस्टर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल में एक्स आर्मी मैन चंदन मिश्रा का पालतू तोता ‘गोपि’ शनिवार को अचानक उड़कर लापता हो गया। परिवार ने सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी कर उसकी तलाश शुरू की है। तोते के बारे में सूचना देने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।
आपने अक्सर किसी के बच्चे, पत्नी या पति के लापता होने पर सोशल मीडिया पर पोस्टर और इनाम की घोषणा देखी होगी, लेकिन शहडोल में एक ऐसा मामला सामने आया हैजिसने लोगों का ध्यान खींच लिया हैयहां एक परिवार का पालतू तोता लापता हो गया हैपरिवार ने तोते की तलाश के लिए सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी कर 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की हैपोस्टर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
एक्स आर्मी मैन का तोता अचानक से उड़ा

जानकारी के अनुसार, सोहागपुर थाना क्षेत्र के बाणगंगा मेला मैदान के पास रहने वाले एक्स आर्मी मैन चंदन मिश्रा का पालतू तोता शनिवार दोपहर अचानक उड़ गया। मिश्रा ने बताया कि वह करीब एक साल पहले तोते को अनूपपुर जिले के अमरकंटक से लेकर आए थे। उस समय तोता काफी छोटा था। परिवार ने उसे बचपन से ही पाल-पोसकर बड़ा किया और वह घर के सदस्यों के साथ घुल-मिल गया था।

तोते को गोपी कहकर पुकारता था परिवार

परिवार के मुताबिक, तोते का नाम ‘गोपी है और उसे प्यार से ‘मिट्ठू’ भी बुलाया जाता है। पोस्टर में बताया गया है कि तोता हरे रंग का है। उसकी गर्दन पर काली रिंग है और उसकी पीठ के पंख की पहचान अलग है। वह परिवार के सदस्यों की आवाज और कुछ शब्द भी बोलता है। पोस्टर में उसके खास शब्दों का भी जिक्र किया गया है, जिससे उसे पहचानने में आसानी हो सके।

गोपी को ढूंढने वाले को मिलेगा दस हजार का इनाम

चंदन मिश्रा ने बताया कि शनिवार को बच्चे तोते के साथ खेल रहे थे। इसी दौरान वह अचानक उड़ गया और वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार के लोग आसपास के इलाकों में उसकी तलाश कर रहे हैं। तोते के गायब होने से परिवार के सभी सदस्य परेशान हैं। मिश्रा के अनुसार, परिवार के लोगों ने तोते के वापस मिलने तक व्रत रखने का फैसला किया है। उन्होंने एक पुजारी से भी संपर्क किया है। यदि तोता नहीं मिला तो सोमवार को परिवार की ओर से हवन कराने की तैयारी है। परिवार ने अपील की है कि किसी को ‘गोपि’ दिखाई दे तो उसे सुरक्षित रखने और परिवार तक पहुंचाने में मदद करें। सूचना देने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us