SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » 11 केवी लाइन की चपेट में आए मजदूर की रायपुर में हुई मौत

11 केवी लाइन की चपेट में आए मजदूर की रायपुर में हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- कोतमाः नगर के वार्ड क्रमांक चार स्थित मवेशी बाजार के पास 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे 19 वर्षीय मजदूर मोनू यादव की उपचार के दौरान बुधवार शाम रायपुर में मौत हो गई। घटना के नौ दिन बाद हुई युवक की मौत से स्वजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। गुरुवार को पर्पोस्टमार्टम के बाद शव कोतमा लाया गया

, जिसके बाद स्वजनों ने संबंधित लोगों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले को लेकर मृतक के रिश्तेदारों ने कोतमा थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है।

नौ दिन तक जिंदगी और मौत से संघर्षः

बताया जाता है कि 28 जुलाई को सुरेंद्र पांडे के द्वारा वार्ड क्रमांक 4 में बरसते पानी के बीच गौशाला निर्माण का कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान रगवां निवासी मोनू यादव पिता छत्तू दव ऊपर से गुजर रही 11 केवी ईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।

प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर में उपचार कराया जा रहा था, जहां 5 अगस्त की शाम उसकी मौत हो गई। मृतक के स्वजनों का आरोप है कि 11 केवी लाइन के नीचे खतरे की स्थिति होने के बावजूद निर्माण कार्य कराया जा रहा था। बारिश के दौरान कार्य कर रहे मोनूं को करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों के अनुसार घटना के समय बिजली ट्रिप होने से मो जमीन पर गिर गया, जिससे उसकी जान तत्काल नहीं गई।

गंभीर रूप से झुलसे युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन नौ दिन तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद उसकी मौत हो गई।

उचित मुआवजे की मांग की हैः

परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की है। मामले में यह बात भी सामने आई है कि 28 जुलाई की शाम बिजली कार्यालय से कुछ दूरी पर गंभीर हादसा होने के बावजूद तत्काल बिजली विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी नहीं दी गई।

वहीं पुलिस को भी घटना की सूचना दिए जाने की बात सामने नहीं आई है। बाद में युवक की मौत के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। सहायक अभियंता आशुतोष चंद्रा ने बताया कि कार्य संबंधी किसी प्रकार की सूचना अथवा अनुमति विभाग से नहीं ली गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद उच्च अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी गई है। मामले की विभागीय जांच कराई जाएगी। थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ल ने बताया कि युवक की मौत के बाद गुरुवार को स्वजनों की ओर से शिकायत दी गई है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us