SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » रिश्वत के कथित ऑडियो ने मचाया हड़कंप, शहडोल एसपी ने आरक्षक को किया निलंबित

रिश्वत के कथित ऑडियो ने मचाया हड़कंप, शहडोल एसपी ने आरक्षक को किया निलंबित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल के पपौंध थाने में पदस्थ आरक्षक सुरेश सिंह का कथित रिश्वत मांगने वाला ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने कार्रवाई की है। एसपी ने आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन में हाजिर होने के निर्देश दिए हैं।
पपौंध थाना में पदस्थ एक आरक्षक का कथित तौर पर रिश्वत मांगने से जुड़ा कथित ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने बड़ी कार्रवाई की है
एसपी ने आरक्षक क्रमांक 608 सुरेश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन में हाजिर होने के आदेश जारी किए हैं। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति है।
जानें क्या कहा गया था?

जानकारी के अनुसार, हाल ही में आरक्षक सुरेश सिंह का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह एक मामले में पीड़ित पक्ष से कथित तौर पर पांच हजार रुपये की मांग करता सुनाई दे रहा है। ऑडियो में आरक्षक द्वारा पीड़ित से कहा जा रहा है कि रुपये देने पर काम हो जाएगा। यदि काम नहीं हुआ तो रुपये वापस करने की बात भी कही गई थी। हालांकि, वायरल ऑडियो की सत्यता और उसमें हुई बातचीत की परिस्थितियों की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया। इसके बाद आरक्षक 608 सुरेश सिंह को निलंबित कर पुलिस लाइन में हाजिर होने का आदेश दिया गया। विभागीय स्तर पर मामले की जांच भी की जा रही है।

पुलिसकर्मियों को पब्लिक से अच्छा व्यवहार करने के निर्देश

पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि जिले के सभी थाना और पुलिस चौकियों में पदस्थ पुलिस अधिकारी-कर्मचारी आम लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें। पुलिस जनता की सहायता और सुरक्षा के लिए है। यदि किसी पुलिसकर्मी द्वारा आम लोगों के साथ गलत व्यवहार किया जाता है या किसी प्रकार की अनियमितता की शिकायत सामने आती है तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us