SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में मजदूर पिता ने पत्‍नी से भाेजन की इच्‍छा जताई, भड़के बेटे ने कर दी हत्‍या; मां को भी पीटा

शहडोल में मजदूर पिता ने पत्‍नी से भाेजन की इच्‍छा जताई, भड़के बेटे ने कर दी हत्‍या; मां को भी पीटा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-   शहडोल। मजदूर पिता को बेटे के सामने पत्‍नी से भाेजन की इच्‍छा जताना भारी पड़ गया। मजदूरी से लौटे पति के लिए खाना बना रही थी, लेकिन पुत्र अंजू भड़क गया और कहने लगा कि वह स्वयं खाना बनाकर माता-पिता को खिलाएगा।

मामूली बात पर अपने ही पिता को मार डाला

एक बेटे ने मामूली बात पर अपने ही पिता की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव करने आई मां पर भी हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मजदूरी करने के लिए बाहर गए हुए थे

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दऊआ बैगा (50 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया कि दऊआ और उनकी पत्नी यशोदा मजदूरी करने के लिए बाहर गए हुए थे।

घर पहुंचने के बाद दऊआ ने भोजन करने की इच्छा जताई

दोनों घर लौटे। घर पहुंचने के बाद दऊआ ने भोजन करने की इच्छा जताई। इस पर यशोदा खाना बनाने लगीं, लेकिन घर में मौजूद उनका पुत्र अंजू इस बात पर भड़क गया।

विवाद बढ़ने पर आरोपित ने पहले अपनी मां को पीटा

इसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपित ने पहले अपनी मां यशोदा के साथ मारपीट शुरू कर दी।

गंभीर चोट लगने से दऊआ लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े

मां को बचाने के लिए जब पिता दऊआ बीच में आए तो आरोपित ने लाठी से उनके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से दऊआ लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।

थाना प्रभारी अजय कुमार बैगा ने बताया कि आरोपित पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल दंपती को तत्काल जयसिंहनगर अस्पताल पहुंचाया।

दऊआ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया

अस्पताल में यशोदा का उपचार जारी है, जबकि गंभीर रूप से घायल दऊआ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही जयसिंहनगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल

पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घरेलू विवाद में हुई इस हत्या से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us