SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Shahdol News: कलयुगी बेटे का खूनी खेल, घरेलू विवाद में पिता को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला, मां भी घायल

Shahdol News: कलयुगी बेटे का खूनी खेल, घरेलू विवाद में पिता को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला, मां भी घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-   जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी बेटे ने मामूली घरेलू विवाद में अपने ही पिता की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव करने आई मां पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दऊआ बैगा (50) के रूप में हुई है। बताया गया कि दऊआ और उनकी पत्नी यशोदा मजदूरी करने के लिए बाहर गए हुए थे। मंगलवार सुबह दोनों घर लौटे। घर पहुंचने के बाद दऊआ ने भोजन करने की इच्छा जताई। इस पर यशोदा खाना बनाने लगी लेकिन घर में मौजूद उनका पुत्र अंजू इस बात पर भड़क गया और कहने लगा कि वह स्वयं खाना बनाकर माता-पिता को खिलाएगा।

इसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पहले अपनी मां यशोदा के साथ मारपीट शुरू कर दी। मां को बचाने के लिए जब पिता दऊआ बीच में आए तो आरोपी ने लाठी से उनके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से दऊआ लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल दंपती को तत्काल जयसिंहनगर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में यशोदा का उपचार जारी है, जबकि गंभीर रूप से घायल दऊआ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही जयसिंहनगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी अजय कुमार बैगा ने बताया कि आरोपी पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घरेलू विवाद में हुई इस हत्या से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us