श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- रीवा। यह हम नहीं कह रहे बल्कि कथित शराब के नशे में एक प्रधान आरक्षक शहर के अमहिया थाने में घुस कर कह रहा है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।
अधिकार कारोबार को नेस्तो नाबूत कर रहे हैं
एक ओर प्रदेश के मुखिया डाॅक्टर मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश भर में नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 चलाया जा रहा है तो वही दूसरी ओर आईजी गौरव राजपूत एसपी डाॅक्टर गुर करण सिंह अवैध नशे के कारोबार को नेस्तो नाबूत करने में कड़ी मेहनत कर रहे हैं, ऐसे में खाकी ही इस अभियान को ठेंगा दिखाती नजर आ रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह लड़खड़ा रहे थे
रीवा जिले के अमहिया थाने में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक मुंशी कथित रूप से नशे की हालत में थाने पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह लड़खड़ा रहे थे और खुद ही कह रहे थे कि उन्होंने आज 2 बोतल शराब पी है।
पुलिसकर्मी और अन्य लोग भी असहज नजर आए
बताया जा रहा है कि मुंशी ने खुद को पुलिस लाइन का गुंडा बताया और यह भी दावा किया कि वह एक पूर्व एएसपी का असिस्टेंट रह चुका है। घटना के दौरान उसने व्यवहार से थाने में मौजूद पुलिसकर्मी और अन्य लोग भी असहज नजर आए।
वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल
इस घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती
फिलहाल पुलिस विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।









