SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » जबलपुर के बरगी में चाकू मारकर युवक की हत्या, बीच-बचाव करने आया भाई भी घायल

जबलपुर के बरगी में चाकू मारकर युवक की हत्या, बीच-बचाव करने आया भाई भी घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  जबलपुर। बरगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सालीवाड़ा में चौराहे पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चाकू से किए गए हमले में एक युवक की मौत हो गई।

फरार आरोपित की पुलिस कर रही है तलाश

बीच-बचाव करने आया उसका रिश्ते का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपित घनश्याम केवट मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। मृतक नम्मीलाल यादव का शव गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया गया है।

सालीवाड़ा चौराहे पर बैठकर कर रहे थे बातचीत

ग्राम सालीवाड़ा निवासी बैजनाथ यादव विद्या राजपूत की दुकान पर बैठा था। उसका भाई नम्मीलाल उर्फ छोटू यादव और रिश्ते का छोटा भाई संतोष यादव सालीवाड़ा चौराहे पर बैठकर बातचीत कर रहे थे।

चाकू निकालकर पेट में वार कर दिए

इसी दौरान घनश्याम केवट वहां पहुंचा और दोनों से अपने घर के सामने बैठने को लेकर विवाद करने लगा। नम्मीलाल ने कहा कि यह गांव का सार्वजनिक चौराहा है और यहां दुकान होने के कारण वे बैठे हैं। इस बात पर घनश्याम अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर उसने चाकू निकालकर नम्मीलाल के पेट में वार कर दिया।

सिर के पीछे और होंठ के ऊपर गंभीर चोटें पहुंचाईं

संतोष यादव ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपित ने उस पर भी चाकू से हमला कर सिर के पीछे और होंठ के ऊपर गंभीर चोटें पहुंचाईं। बैजनाथ और ग्रामीणों ने दोनों घायलों को पहले बरगी अस्पताल पहुंचाया।

मेडिकल कालेज में डाक्टरों ने भर्ती किया

जहां से उन्हें मेडिकल कालेज रेफर किया गया। मेडिकल कालेज में डाक्टरों ने नम्मीलाल यादव (30) को मृत घोषित कर दिया, जबकि संतोष यादव (40) काे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

तनाव का माहौल बन गया, पुलिस बल तैनात

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया, जिसके चलते पुलिस बल तैनात किया गया और अधिकारियों ने देर रात तक क्षेत्र में गश्त की। आरोपित फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाई जा सके।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us