SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » नगर पालिका की लापरवाही से किसान हो रहे परेशान

नगर पालिका की लापरवाही से किसान हो रहे परेशान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- अनूपपुरः नगर पालिका के वार्ड क्रमांक एक स्थित । त्रिमूर्ति मड़िया रोड क्षेत्र में नालियों की सफाई नहीं होने से किसान गंभीर परेशानी का सामना कर रहे हैं। लंबे – समय से नालियां कचरे और गंदगी से – जाम पड़ी हैं। जिसके कारण गंदा पानी खेतों में पहुंच रहा है। इससे किसानों द्वारा तैयार की गई धान की नर्सरी को भारी नुकसान पहुंचा है।

नालियों का गंदा पानी खेतों में जमा हो रहाः जल निकासी की व्यवस्था बाधित होने से बारिश का पानी और नालियों का गंदा पानी खेतों में जमा हो रहा है। फसल बचाने के लिए किसानों को स्वयं नाली में उतरकर सफाई करने को मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि नगर पालिका से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड क्रमांक एक नगर पालिका अध्यक्ष का वार्ड होने के बावजूद यहां मूलभूत सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से जहां किसानों की फसल प्रभावित हो रही है।

बताया गया है कि आम लोगों को भी गंदगी और जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने जिला प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि क्षेत्र की नालियों की तत्काल सफाई कराकर जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, धान की नर्सरी को हुए नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिए जाने की भी मांग की गई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us