SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » कलेक्टर ने पिलाई बच्चों को विटामिन-ए की दवा

कलेक्टर ने पिलाई बच्चों को विटामिन-ए की दवा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  उमरियाः प्रदेश के साथ. साथ जिले में भी आज से दस्तक अभियान का शुभारंभ हुआ। जिले में बच्चों को कुपोषण एवं विभिन्न बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से संचालित दस्तक अभियान का शुभारंभकलेक्टर राखी सहाय एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह ने बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर किया।

कलेक्टर राखी सहाय एवं सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में सृष्टि यादव, वैष्णवी केवट, शिवांश कुमार, अनिकृत बर्मन, नूरफातिमा, सम्राट यादव, गुंजन यादव को विटामिन ए की दवाई पिलाई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा एस चंदेल ने बताया कि पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित जांच, उपचार, विटामिन व आयरन की गोलियों की उपलब्धता कराने के साथ ही ओआरएस व जिंक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 14 जुलाई से 31 अगस्त तक दस्तक अभियान संचालित किया जाएगा।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता, एसडीएम बांधवगढ अंबिकेश प्रताप सिंह, डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज, तहसीलदार बांधवगढ दिलीप सोनी, जिला टीकाकरण अधिकारी ऋचा गुप्ता, प्रभारी डीपीएचएनओं अनुराधा पटेल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us