SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » महिला ने मिस्त्री को सड़क पर घसीटाः

महिला ने मिस्त्री को सड़क पर घसीटाः

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल के धनपुरी में महिला ने बाइक मिस्त्री का कॉलर पकड़कर उसे सड़क पर घसीटा। घटना खराब बाइक की मरम्मत को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

अनूपपुर जिले के चचाई थाना क्षेत्र के विवेकनगर निवासी अनिल गुप्ता अपनी बाइक रिपेयरिंग कराने धनपुरी के अमरकंटक रोड स्थित मिस्त्री फारुख के पास गए थे। आरोप है कि मरम्मत के बाद मिस्त्री ने पैसे ले लिए। कुछ देर बाद बाइक फिर से खराब हो गई। इसके कारण अनिल गुप्ता और उनके साथ मौजूद महिला को काफी दूर तक बाइक पैदल ले जानी पड़ी।

इसके बाद दोनों दोबारा मिस्त्री के पास पहुंचे। बाइक को दोबारा ठीक करने को कहा। आरोप है कि मिस्त्री ने दोबारा मरम्मत करने से इनकार कर दिया। इसी से नाराज महिला ने मिस्त्री का कॉलर पकड़ लिया। उसे सड़क पर घसीटते हुए धनपुरी थाने की ओर ले जाने लगी।

इस दौरान हाईवे पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास भी किया।

फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से बयान सामने नहीं आया है। पुलिस ने दोनों को समझाइश देकर रवाना कर दिया। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत नहीं हुई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us