SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » कोयले का अवैध परिवहन करता हाइवा जब्त, चालक पुलिस की हिरासत में

कोयले का अवैध परिवहन करता हाइवा जब्त, चालक पुलिस की हिरासत में

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- अनूपपुरः जिले के चचाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोयला लोड हाईवा ट्रक जब्त किया है। वाहन चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा खनिज अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई के लिए प्रकरण कलेक्ट्रेट भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 3:15 बजे चचाई पुलिस ग्राम बकही स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बुढार की ओर जा रहे हाईवा क्रमांक एमपी 36 एच 0855 को रोककर जांच की गई। पूछताछ में चालक माखन सिंह कोयला है। परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने तत्काल वाहन को अपने कब्जे में लेकर बस स्टैंड के समीप बिजली कार्यालय के सामने खड़ा कराया। चालक ने पूछताछ में बताया कि वह बकही क्षेत्र से कोयला लेकर अमलाई बुढार की और जा रहा था। वाहन का मालिक पुलिस ने पंचनामा तैयार कर पूरे मामले का प्रतिवेदन कलेक्ट्रेट भेज दिया है, जहां खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार बकही क्षेत्र से गुजरने वाली सोन नदी के आसपास लंबे समय से अवैध कोयला उत्खनन और उसके अवैध कारोबार की शिकायतें मिलती रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि जब्त किया गया कोयला किसी वैध खदान का नहीं, बल्कि अवैध उत्खनन से प्राप्त कोयला हो सकता है। हालांकि इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us