श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः उत्तर वन मंडल जयसिंहनगर के देवरा बीट अंतर्गत ग्राम लखनपुर के वन क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से वृहद पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश शिवलाल केवट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
न्यायाधीश ने स्वयं पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनकी देखभाल करे। इससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि पेड ही जीवन का आधार हैं और इनके सरक्षण से ही प्रकृति का संतुलन बना रह सकता है।
कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी ‘और कर्मचारी बड़ी संख्या मे शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वनोपज समिति जयसिंहनगर के उपाध्यक्ष राम नारायण पांडेय, अधिवक्ता एवं प्रमाणक नरेंद्र शुक्ला, अधिवक्ता संतोष कुमार तिवारी, अधिवक्ता रुद्र प्रताप सिंह कमर, अधिवक्ता संजय कुमार राव तथा धर्मदास पटेल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संकल्प लिया।







