SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » सागर में दिलदहलाने वाली घटनाः पिता ने रुपये देने से इंकार किया तो कुल्हाड़ी से हत्या कर सूखी घास में लाश छिपाकर भागा

सागर में दिलदहलाने वाली घटनाः पिता ने रुपये देने से इंकार किया तो कुल्हाड़ी से हत्या कर सूखी घास में लाश छिपाकर भागा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  सागर। विनायका थाना क्षेत्र के ग्राम पथौली में बेटे ने घरेलू विवाद के दौरान अपने ही 73 वर्षीय पिता की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित शव को सूखे चारे यानी घास में छिपाकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर विनायका पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान ग्राम पिथौली निवासी 73 वर्षीय खज्जू पिता नत्थू रावत आदिवासी के रूप में हुई है।

पिता-पुत्र के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित उसका पुत्र फूलसिंह उर्फ फुल्लू रावत है, जो नशे का आदी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, रविवार रात पिता-पुत्र के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि आरोपित ने अपने पिता से रुपये मांगे थे।

पिता ने सौ रुपये देकर मेहनत-मजदूरी कर कमाने की सलाह दी

पिता ने सौ रुपये भी दिए, साथ ही उसे समझाते हुए कहा कि वह खुद मेहनत-मजदूरी कर कमाए। इसी बात से नाराज होकर आरोपित ने कुल्हाड़ी के मूंठ से उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपित ने साक्ष्य छिपाने की कोशिश करते हुए घर के सामने टपरिया में शव को सूखे चारे के ढेर में छिपा दिया और फरार हो गया। सोमवार सुबह घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाना प्रभारी भूपेंद्र विश्वकर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रहीं

एफएसएल टीम ने घटनास्थल का वैज्ञानिक परीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपित की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। थाना प्रभारी भूपेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद हत्या का कारण प्रतीत हो रहा है। मामले में प्रकरण दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और फरार आरोपित की तलाश जारी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us