SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » नई पेंशन व्यवस्था से पेंशनर परेशान, पांच महीने तक नहीं मिल रही पेंशन

नई पेंशन व्यवस्था से पेंशनर परेशान, पांच महीने तक नहीं मिल रही पेंशन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल। राज्य केन्द्रीकृत पेंशन प्रोसेसिंग सेल भोपाल द्वारा भारतीय स्टेट बैंक को एग्रीगेटर बैंक बनाए जाने के बाद शहडोल जिले के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन के लिए महीनों भटकना पड़ रहा है।

प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन जिला शाखा शहडोल ने 11 जुलाई को जारी पत्र में बताया कि नई व्यवस्था के कारण सेवा निवृत्त होने के बाद पेंशनरों को 4 से 5 माह तक इंतजार करना पड़ रहा है। एसोसिएशन के अनुसार आलोक श्रीवास्तव 30 नवम्बर 2025 को सेवानिवृत्त हुए, उन्हें जून 2026 में पेंशन मिली।

इसी तरह शिक्षा विभाग के रामधनी राय, लखन प्रजापति, बारेलाल पटारी, कृष्ण किशोर त्रिपाठी, कृष्ण तिवारी और रमेश कुमार नापित मार्च-अप्रैल-मई 2026 में सेवानिवृत्त हुए।

उनका पीपीओ जारी हो चुका है लेकिन अभी तक पेंशन और अन्य लाभ नहीं मिले हैं। पुलिस विभाग से जनवरी 2026 में सेवानिवृत्त कृष्ण कुमार शर्मा का भी यही हाल है।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष पीसी गुप्ता ने शासन से मांग की है कि नई पेंशन व्यवस्था से पेंशनरों को भारी परेशानी हो रही है। ऐसे में पूर्व में चली आ रही व्यवस्था को ही लागू किया जाए ताकि पेंशन समय पर मिल सके।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us