श्रेया न्यूज़
MPPSC Assistant Professor Exam: मध्यप्रदेश के 33 हजार उम्मीदवारों के लिए अब बड़ा दिन आ गया है। 9 जिलों में इस परीक्षा का आयोजन 9 जून को हो रहा है…। इस परीक्षा का 7 सालों से इंतजार किया जा रहा था…।
इंदौर•Jun 07, 2024 / 11:11 am• padma mishra

अभ्यर्थियों का कहना है, सरकार बहुत देरी से परीक्षा करवा रही है। हम परीक्षा की तैयारी करें या कॉलेज में नैक की टीम दौरा करने आ रही है, उसकी तैयारी करें। हरदा के एक कॉलेज में पढ़ा रहे 53 वर्षीय डॉ. मोहनलाल सूर्यवंशी का दर्द पत्रिका से चर्चा के दौरान छलक उठा। डॉ. सूर्यवंशी ने कहा, हमारे अनुभव, पीएचडी की कोई कद्र ही नहीं है। परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी गई, लेकिन पढ़ने के लिए समय भी नहीं दिया गया।
स्मार्ट वॉच, मोबाइल, आभूषण नहीं ले जा सकेंगे
आयोग ने बताया कि सुरक्षा के हिसाब से अभ्यर्थियों पूरी तरह से चेक किया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे स्मार्ट वॉच, मोबाइल, कैलकुलेटर, आभूषण कुछ भी अंदर नहीं ले जा सकते हैं। सिर्फ ट्रांसपेरेंट पानी की बॉटल ले जा सकते हैं। अभ्यर्थियों को आधे घंटे पहले केंद्रों में पहुंचना होगा।







