श्रेया न्यूज़
MPPSC Result 2021 Release:: मप्र लोकसेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2021 (State Service Exam 2021) का आखिरी रिजल्ट जारी कर दिया है। विभिन्न विभागों में 290 पदों की भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी।
इंदौर• 07 Jun 2024 / 01:29 pm• padma mishra

टॉप-5 अभ्यर्थी
अंकिता पाटकर – 942 अंक
अमित सोनी – 921.25 अंक
पूजा चौहान – 920 अंक
मनीषा जैन – 917.50 अंक
प्रियांक मिश्रा – 916.25 अंक
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी बधाई
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफल अभ्यर्थयों को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बधाई दी है। मोहन यादव ने अपने ट्वीट संदेश में कहा है कि आपकी इस कामयाबी से मध्यप्रदेश के प्रति आपकी जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ गई है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप समस्त चुनौतियों को पार कर मध्यप्रदेश को मजबूत एवं आत्मनिर्भर बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मैं बाबा महाकाल से आपके उज्वल भविष्य की प्रार्थना करता हूं और शुभकामनाएं देता हूं।







