SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » विदिशा की बेटी शिवानी रघुवंशी ने बढ़ाया एमपी का मान… भाई का सपना पूरा कर बनी डॉक्टर, पास की FMGE परीक्षा

विदिशा की बेटी शिवानी रघुवंशी ने बढ़ाया एमपी का मान… भाई का सपना पूरा कर बनी डॉक्टर, पास की FMGE परीक्षा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  सिरोंज। ग्राम गुलाबगंज की बेटी शिवानी रघुवंशी ने कठिन संघर्षों को पीछे छोड़ एफएमजीई-2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर डॉक्टर बनने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। किसान कमल सिंह रघुवंशी की पुत्री शिवानी की इस उपलब्धि से परिवार के साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

इकलौते भाई के असामयिक निधन से लगा था सदमा, मां ने डिगने नहीं दिया हौसला

शिवानी ने वर्ष 2019 में नीट परीक्षा उत्तीर्ण की थी, लेकिन उसी वर्ष उनके इकलौते भाई अंकित रघुवंशी का असामयिक निधन हो गया। इस हादसे से परिवार गहरे सदमे में आ गया और उनकी पढ़ाई पर भी संकट के बादल मंडराने लगे। आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों के बीच लोगों ने विदेश भेजने पर सवाल भी उठाए, लेकिन उनकी मां राधा रघुवंशी ने बेटी का हौसला बनाए रखा और हर कदम पर साथ दिया।

भारत में दाखिला न मिलने पर रूस गईं, भाई के सपने को बनाया अपनी प्रेरणा

भारत में मेडिकल कॉलेज में प्रवेश नहीं मिलने पर शिवानी ने रूस जाकर एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। विदेश में रहते हुए उन्होंने अपने भाई के सपने को ही अपनी प्रेरणा बनाया और लगातार मेहनत करती रहीं। उनकी इसी लगन का परिणाम एफएमजीई-2026 परीक्षा में सफलता के रूप में सामने आया।

देशभर के 37,448 अभ्यर्थियों में से केवल 4,635 हुए सफल

इस परीक्षा में देशभर के 37,448 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, जिनमें केवल 4,635 उम्मीदवार ही सफल हुए। शिवानी ने अपनी सफलता का श्रेय दिवंगत भाई की प्रेरणा और माता-पिता के त्याग को दिया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियां कभी भी लक्ष्य की राह नहीं रोक सकतीं, यदि परिवार का विश्वास और स्वयं का संकल्प मजबूत हो। उनकी सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए भी प्रेरणा बन गई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us