SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » धधकी राइस मिल, किसानों के पसीने की कमाई हुई राख

धधकी राइस मिल, किसानों के पसीने की कमाई हुई राख

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  करकेलीः जिले में करकेली से सटे बसकुटा गांव में मौजूद डीके राइस मिल में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। हैरानी की बात यह है कि यह हादसा बरसात के मौसम में हुआ, जहां आमतौर पर आग लगने की घटनाएं कम होती हैं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और राइस मिल में भंडारित हजारों क्विंटल धान को अपनी चपेट में ले लिया।

यह वही धान है, जिसे किसानों ने महीनों तक कड़ी मेहनत, तपती धूप और बारिश के बीच अपने खून-पसीने से तैयार किया था। कुछ ही देर में अन्नदाता की मेहनत आग की लपटों में स्वाहा हो गई।

गनीमत रही कुछ देर में दमकल वाहन पहुंचा और आग पर काबू किया, हालांकि इस बीच काफी धान जलकर नष्ट हो गई। आग लगने के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us