श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः सीईओ जिला पंचायत, द्वारा एक आदिवासी महिला सरपंच के साथ गाली गलौज करने का मामला सामने आया है। जनपद पंचायत सोहागपुर के अंतर्गत ग्राम की पंचायत बोडरी की आदिवासी महिला क सरपंच गर्नेसिया कोल ने जिला पंचायत । के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवम व प्रजापति पर अभद्र व्यवहार और गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला सरपंच ने कमिश्नर को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत में सरपंच ने बताया कि ग्राम पंचायत बोडरी में पिछले 4 महीनों से पंचायत सचिव का पद रिक्त है।
इससे ग्रामीणों के जरूरी काम और विकास कार्य ठप पड़े हैं। इसी समस्या को लेकर वह समाधान मांगने जिला पंचायत सीईओ के कार्यालय पहुंची गई थी। सरपंच गनेसिया कोल ने आरोप लगाया कि जब वे अपनी बात रखने सीईओ के कक्ष में गईं, तो अधिकारी ने उनकी बात सुनने के बजाय भड़क गए।
इस दौरान उनके साथ गाली गलौज की गई और अभद्र भाषा का प्रयोग कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। सरपंच ने कहा अगर हम अपने ग्राम पंचायत की दुर्दशा जिले के मुखिया को नहीं बताएंगी, तो फिर किससे जाकर कहेंगीं। समस्या सुनना तो दूर, चिल्लाकर हमें वहां से भगा दिया गया। इस घटना से आहत महिला सरपंच ने तुरंत कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत को कार्यालय में आधिकारिक तौर पर रिसीव कर लिया गया है। घटना के बाद जिले के आदिवासी समाज और अन्य जनप्रतिनिधियों में आक्रोश है। सभी ने अभद्र व्यवहार करने वाले अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है। यह शिकायत सोमवार को की गई है, लेकिन दूसरे दिन तक कोई आधिकारिक बयान और कार्रवाई जैसें निर्देश नहीं आए हैं। वही जिला पंचायत सीईओ शिवम प्रजापति से उनके मोबाइल पर संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।







