SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » अनूपपुर में इनोवा कार से 1.58 लाख की शराब जब्तः

अनूपपुर में इनोवा कार से 1.58 लाख की शराब जब्तः

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  अनूपपुर जिले की रामनगर पुलिस ने मंगलवार रात अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक टोयोटा इनोवा कार से 1.58 लाख रुपए कीमत की 25 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त की है। पुलिस ने मौके से तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो इस अवैध खेप को मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ ले जा रहे थे।

आधी रात को घेराबंदी कर पकड़ी कार

रामनगर थाना प्रभारी सुमित कौशिक ने बताया कि पुलिस को रात करीब 12:30 से 1 बजे के बीच इनोवा कार से अवैध शराब छत्तीसगढ़ ले जाने की सटीक सूचना मिली थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल छत्तीसगढ़ बॉर्डर की तरफ जाने वाले रास्तों पर नाकाबंदी कर दी।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध इनोवा कार (CG080991) को रोककर तलाशी ली, तो उसकी डिक्की और सीटों के पास शराब की पेटियां भरी मिलीं।

234 लीटर अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद

कार की तलाशी लेने पर पुलिस ने कुल 234 लीटर अवैध शराब बरामद की। इसमें 22 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब (198 लीटर) और 3 पेटी बीयर (36 लीटर) शामिल है। जब्त की गई इस शराब की कुल अनुमानित कीमत 1,58,580 रुपए है।

पुलिस ने शराब के साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही इनोवा कार को भी जब्त कर लिया है, जिसकी कीमत करीब 10 से 15 लाख रुपये बताई जा रही है।

जमुना कॉलरी के रहने वाले हैं तीनों आरोपी

पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद सोएब ख़ान उर्फ पप्पू (42), मोहम्मद राजिक उर्फ राज (30) और रामू बंसल (19) के रूप में हुई है। ये तीनों आरोपी अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के जमुना कॉलरी के निवासी हैं।

शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि वे यह शराब जमुना क्षेत्र से लाए थे और इसे छत्तीसगढ़ में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे।

आबकारी एक्ट के तहत गैर-जमानती केस

रामनगर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत गैर-जमानती मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस नेटवर्क के तार छत्तीसगढ़ में किन-किन लोगों से जुड़े हैं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुमित कौशिक, एएसआई उमेश तिवारी, प्रधान आरक्षक अमित पटेल, निरंजन खलखो, राहुल प्रजापति, योगेन्द्र मिश्रा, हरीश, आरक्षक अनुराग सिंह, भानुप्रताप और मुमताज शामिल रहे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us