SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » चरित्र शंका में पत्नी पर कुल्हाड़ी से किए वार, हत्या कर पहुंचा थाने, बोला मुझसे गलती हो गई, सिवनी की घटना

चरित्र शंका में पत्नी पर कुल्हाड़ी से किए वार, हत्या कर पहुंचा थाने, बोला मुझसे गलती हो गई, सिवनी की घटना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  सिवनी। जिले के आदेगांव थाना अंतर्गत ग्राम बोरिया में चरित्र शंका व आपसी विवाद के चलते एक पति द्वारा अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

बीएनएस की धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज

आरोपित पति ने खुद थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। आदेगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

दोनों के बीच विवाद और हाथापाई शुरू हो गई

थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि 2 व 3 जुलाई की दरमियानी रात लगभग 2 बजे आरोपित संतराम पुत्र रून्ना मरकाम (45) ग्राम बोरिया निवासी ने अपनी पत्नी कमला बाई से देर रात उसके आने-जाने और काम के संबंध में पूछताछ की थी। पत्नी से संतोषजनक जवाब न मिलने पर दोनों के बीच विवाद और हाथापाई शुरू हो गई।

कमला बाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया

विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर आरोपित संतराम ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और पत्नी के सिर के दाहिने हिस्से पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। अत्यधिक खून बहने के कारण कमला बाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

थाना प्रभारी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे

पत्नी की हत्या के बाद आरोपित पति स्वयं आदेगांव थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल कर लिया। सूचना पर थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध

आदेगांव पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर शनिवार को जेल भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी आशीष धुर्वे सहित एएसआइ सौरभ शर्मा, रजनीकांत दुबे, प्रधान आरक्षक संतोष मर्सकोले और आरक्षक ओमप्रकाश धुर्वे, सरवन मरकाम व नेकसिंह उइके शामिल रहे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us