SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » डिंडौरी के करंजिया में लगातार बारिश, तुडार नदी के पुल पर बाढ़, कई गांवों का संपर्क टूटा

डिंडौरी के करंजिया में लगातार बारिश, तुडार नदी के पुल पर बाढ़, कई गांवों का संपर्क टूटा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  डिंडौरी करंजिया। जिले में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जनपद मुख्यालय के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बरबसपार के पास बहने वाली तुडार नदी में आज सुबह करीब 4 बजे से पुल पर बाढ़ आ गई। बाढ़ के कारण स्थानीय ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। अगले 24 घंटों में भी जिले में भारी बारिश की संभावनाजताई है।

तुडार नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल के ऊपर से पानी बहने लगा

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से छोटे पुल-पुलियों में पानी भर गया है। तुडार नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल के ऊपर से पानी बहने लगा, जिसके कारण जनपद मुख्यालय से जुड़े  कई गांवों का संपर्क टूट गया।

जनपद मुख्यालय पहुंचने के लिए अन्य मार्ग भी हैं

ग्रामीणों का कहना है कि जनपद मुख्यालय पहुंचने के लिए अन्य मार्ग भी मौजूद हैं, लेकिन यह मार्ग सबसे सुगम और छोटा पड़ता है।

लगातार बारिश से नालों और नदियों में उफान

चोरादर से करंजिया को जोड़ने वाला मार्ग भी बारिश के कारण बंद हो गया है। जंगली क्षेत्र से गुजरने वाले इस मार्ग पर कई छोटे पुल और पुलिया हैं जो फिलहाल जलमग्न हैं। लगातार बारिश से नालों और नदियों में उफान आने के कारण यहां आवागमन पूरी तरह ठप है।

निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति

कृषि कार्य भी बारिश से प्रभावित हुआ है। खेतों में पानी भर जाने से बोवनी और कटाई का काम रुक गया है। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है।

अगले 24 घंटों में भी जिले में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने राजस्व और पुलिस टीमों को अलर्ट पर रखा है। आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्य के लिए टीमें तैयार रखी गई हैं। फिलहाल बारिश थमने के बाद ही सड़कों और पुलों की स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us