SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » दिनदहाड़े महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश, शहर में बढ़ी दहशत

दिनदहाड़े महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश, शहर में बढ़ी दहशत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात से शहर में दहशत फैल गई। बाइक सवार दो बदमाश एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। वारदात उस समय हुई जब महिला अपने रिश्तेदार के साथ पैदल अस्पताल जा रही थी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जबकि सूचना मिलते ही डायल-112 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस के अनुसार पीड़िता सुकृति गुप्ता (40), पत्नी अशोक गुप्ता, निवासी वार्ड क्रमांक 13, ब्यौहारी, बस से शहडोल आई थीं। वह बाणगंगा बाइपास तिराहे पर उतरने के बाद अपने एक रिश्तेदार के साथ पैदल अस्पताल की ओर जा रही थीं। इसी दौरान बाणगंगा बाइपास से मदन एजेंसी के बीच पीछे से काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पहुंचे और महिला के गले में पहनी सोने की चेन झपट ली।

महिला ने चेन बचाने की कोशिश करते हुए उसे पकड़ लिया, जिससे चेन का आधा हिस्सा टूट गया। बदमाश आधी चेन लेकर तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए। घटना के समय सड़क पर वाहनों की आवाजाही और लोगों की मौजूदगी के बावजूद आरोपियों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद पीड़िता घबरा गई और रोने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता को कोतवाली थाना ले जाकर शिकायत दर्ज कराई।

कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us