SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » बेंगलुरु की ग्रेनाइट खदान में चट्टान गिरी, दबकर सात मजदूरों की मौत, मरने वालों में पांच अनूपपुर के

बेंगलुरु की ग्रेनाइट खदान में चट्टान गिरी, दबकर सात मजदूरों की मौत, मरने वालों में पांच अनूपपुर के

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  अनूपपुर। कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना क्षेत्र स्थित एक ग्रेनाइट क्रेशर खदान में गुरुवार को हुए भीषण हादसे में मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के पांच मजदूरों सहित कुल सात श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से अनूपपुर जिले में शोक की लहर है।

हादसे में लोडिंग वाहन और ट्रैक्टर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त

हादसे के समय खदान में करीब 16 मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान लगभग 40 फीट ऊंचाई से विशाल ग्रेनाइट चट्टान अचानक नीचे आ गिरी, जिसकी चपेट में कई मजदूर दब गए। हादसे में लोडिंग वाहन और ट्रैक्टर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

सभी अनूपपुर जिले के जैतहरी क्षेत्र के निवासी

मृतकों में भुवनेश्वर पिता छत्रधारी सिंह निवासी ग्राम सेमरवार सिंह, राजेश प्रसाद पिता लाल चौधरी (28) निवासी ग्राम सिंघौरा चौकी वेंकट नगर,राजपाल सिंह (35), रामअवतार सिंह (31) और की पहचान हो चुकी है, जबकि एक अन्य मृतक की शिनाख्त की जा रही है। सभी अनूपपुर जिले के जैतहरी क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला गया

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा कई घंटे तक चले राहत एवं बचाव अभियान के बाद मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला गया। घायलों के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं और उनका अस्पताल में उपचार जारी है।

ड्रिलिंग के दौरान चट्टान खिसककर नीचे गिर गई

सेंट्रल रेंज के डीआईजी एस गिरीश ने अनूपपुर के पांच मजदूरों की मौत की पुष्टि की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि खदान के ऊपरी हिस्से में ड्रिलिंग के दौरान चट्टान खिसककर नीचे गिर गई, जिससे नीचे कार्यरत मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसे में चार मजदूर सुरक्षित बच निकले।

कर्नाटक सरकार ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए

घटना के बाद कर्नाटक सरकार ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर तथा मंत्री प्रियंक खड़गे ने प्रथम दृष्टया लापरवाही की आशंका जताते हुए संबंधित विभागों को जांच के निर्देश दिए हैं। खदान संचालक ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये तथा घायलों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

स्वजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे दी गई

बताया गया कर्नाटक पुलिस ने अनूपपुर जिले की पुलिस से मृतकों के संबंध में जानकारी देकर शव भेजने की व्यवस्था के संबंध में चर्चा भी कर ली है। मृतकों के स्वजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे दी गई है। शव अनूपपुर भेजे जा रहे हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us