श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- अनूपपुरः जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली के तार चोरी होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शनिवार और रविवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने चालू विद्युत लाइन के पोलों से वायर काटकर चोरी कर लिया, जिससे कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई और पेयजल संकट भी गहरा गया।
जानकारी के अनुसार, जैतहरी विद्युत वितरण केंद्र क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमगवां अंतर्गत गुंवारी गांव में चोरों ने 11 केवी हाई वोल्टेज लाइन के लगभग 10 बिजली पोलों से विद्युत तार काटकर चोरी कर लिए। यह वारदात बैराघाट से चांदपुर जाने वाले मार्ग पर हुई। तार चोरी होने के कारण पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
इसका सीधा असर हाल ही में शुरू हुई नल-जल योजना पर भी पड़ा है। बिजली नहीं होने से मोटर पंप बंद हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। इसी प्रकार अनूपपुर विद्युत वितरण केंद्र के फुनगा थाना क्षेत्र स्थित धनकुटा गांव में भी चोरों ने 5 करीब पांच बिजली पोलों से वायर काटकर चोरी कर लिया। इस घटना के बाद संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है और विद्युत विभाग को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सुनसान इलाकों में लगातार हो रही इस तरह की वारदातों से लोगों में दहशत है। उनका आरोप है कि बिजली लाइनों की पर्याप्त में निगरानी नहीं होने के कारण चोर बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। हे विद्युत विभाग ने चोरी की सूचना मिलने ना के बाद क्षतिग्रस्त लाइनों का निरीक्षण की शुरू कर दिया है। विभाग द्वारा पुलिस में न शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।







