SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » तीन साल से कागजों में बन रहा स्कूल 3.25 लाख रुपये डकार गया शिक्षक

तीन साल से कागजों में बन रहा स्कूल 3.25 लाख रुपये डकार गया शिक्षक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  बुढ़वा/ब्यौहारीः विकासखंड ब्यौहारी की ग्राम पंचायत रमपुरवा के कुशवाहा मोहल्ला में प्राथमिक विद्यालय का भवन तीन साल से अधूरा पड़ा है। भवन निर्माण के लिए शासन ने 3 लाख 25 हजार रुपये स्वीकृत किए थे, लेकिन मौके पर सिर्फ शौचालय बनाकर काम बंद कर दिया गया। आरोप है कि शेष राशि का दुरुपयोग कर लिया गया।

शिक्षा विभाग ने बुढ़वा हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक सुरेश कुशवाहा से भवन निर्माण का एग्रीमेंट कर पूरी राशि उनके खाते में ट्रांसफर कर दी थी। सुरेश कुशवाहा ने भवन बनवाने का आश्वासन दिया था, मगर पैसा लेने के बाद काम अधूरा छोड़ दिया।तीन साल बीतने के बाद भी बच्चे खुले आसमान के नीचे या जर्जर कमरे में पढ़ने को मजबूर हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर जांच तो हुई। दबाव पड़ने पर सुरेश कुशवाहा ने चार महीने में स्कूल पूरा करने का लिखित आश्वासन भी दिया, लेकिन आज तक एक ईंट नहीं जुड़ी।

हैरानी की बात यह है कि विभाग ने न तो शिक्षक को नोटिस दिया और न ही कोई कार्रवाई की। जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं, जिससे उनकी भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। रामसुंदर कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, जानकी प्रसाद कुशवाहा, रामगोपाल कुशवाहा समेत कुशवाहा मोहल्ला के ग्रामीणों ने कलेक्टर से भवन शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। इस मामले में बीआरसीसी ब्यौहारी मनोज केसरवानी का कहना है कि बिल्डिंग अधूरी होने की जानकारी मिली है। काम को जल्द पूरा करवाया जाएगा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us