SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र थाने का हेड कांस्टेबल भीलवाड़ा में 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र थाने का हेड कांस्टेबल भीलवाड़ा में 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  रतलाम। रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल तपेश गोसाई को राजस्थान के भीलवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई एसीबी के डीआईजी नारायण सिंह टोगस के सुपरविजन में की गई।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार परिवादी ने शिकायत की थी कि औद्योगिक क्षेत्र थाना रतलाम में दर्ज एक प्रकरण में उसके गिरफ्तार भाई के साथ मारपीट नहीं करने तथा मुकदमे में मदद करने की एवज में प्रधान आरक्षक तपेश गोसाई ने 1 लाख 10 हजार की रिश्वत की मांग की थी। आरोपित परिवादी से पहले ही 10 हजार रुपये रिश्वत के रूप में ले चुका था।

केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी

शिकायत का सत्यापन होने के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान प्रधान आरक्षक तपेश गोसाई को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

एसीबी ने आरोपित गोसाई के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आरोपित से पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद रतलाम पुलिस महकमे में भी चर्चा का माहौल है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us