SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » उधारी के एक हजार रुपये बने विवाद की वजह, युवक से मारपीट

उधारी के एक हजार रुपये बने विवाद की वजह, युवक से मारपीट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   शहडोलः कोतवाली पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। अन्य दो फरार आरोपितों की तलाश जारी है।

24 जून को विक्रम शर्मा निवासी कट्ठी मोहल्ला ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि रात्रि लगभग 10.30 बजे वह पत्नी के व्रत हेतु फल-फूल खरीदने मोटरसाइकिल सें जा रहे थे। इंदा चौक पर ऋषभतिवारी, विकास उर्फ बासू लखेरा, शानू यादव एवं रोहित उर्फ कच्ची शाह ने उसे रोककर शराब पीने के लिए 1000 रुपये की मांग की। रुपये देने से मना करने पर चारों ने गाली-गलौज करते हुए डंडों तथा हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

शोर मचाने पर शिकायतकर्ता का भाई विनोद शर्मा एवं स्थानीय निवासी विनोद राव मौके पर पहुंचे। भीड़ जुटने पर आरोपित फरार हो गए। मारपीट में विक्रम के दाहिने हाथ, सीने, कनपटी एवं पीठ पर चोटें आईं। कोतवाली पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया। विवेचना के दौरान पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया, जिनमें विकास उर्फ बासू लखेरा और रोहित उर्फ कच्ची शाह शामिल हैं। प्रकरण के अन्य आरोपियों की तलाश सतत जारी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us