SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » साइबर क्राइम से बचाव के लिए चलाया जागरूकता अभियान

साइबर क्राइम से बचाव के लिए चलाया जागरूकता अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  धनपुरीः प्रदेशभर में संचालित किए जा रहे 15 दिवसीय साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह विशेष अभियान आठ जुलाई तक जिले भर में संचालित किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, विद्यार्थियों एवं युवाओं को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना व उन्हें डिजिटल सुरक्षा के प्रति सचेत बनाना है।

इसी क्रम में अमलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित कान्वेंट स्कूल में एक विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं व स्टाफ ने – भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से न विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के व नए नए तरीकों तथा उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

अमलाई थाना प्रभारी एवं नगर निरीक्षक भूपेंद्र मणि पांडे ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद स्थापित किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में इंटरनेट और डिजिटल तकनीक का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, जिसके साथ. साथ साइबर अपराधों में भी लगातार वृद्धि देखी जा रही है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति के लिए साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी रखना अत्यंत आवश्यक हो गया है।

नगर निरीक्षक भूपेंद्र मणि पांडे ने छात्रों को डिजिटल फ्राड, फर्जी ऑनलाइन निवेश योजनाएं, ए सोशल मीडिया हैकिंग, ओटीपी फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी, फिशिंग लिंक, साइबर बुलिंग, डीप फेक वीडियो और तथाकथित डिजिटल अरेस्ट जैसे गंभीर साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानना जरूरी है। उन्होंने बताया कि अपराधी नई-नई तकनीकों का उपयोग कर लोगों को अपने जाल में फंसाने का प्रयास करते हैं, इसलिए किसी भी अनजान कॉलए मैसेजए लिंक या निवेश प्रस्ताव पर बिना जांच पड़ताल के विश्वास नहीं करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी परिस्थिति में अपना ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम कार्ड नंबर, सीवीवी अथवा पासवर्ड किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यक्तिगत जानकारी साझा करने में भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई। उन्होंने डीप फेक तकनीक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आजकल कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मदद से किसी भी व्यक्ति की फोटो, वीडियो अथवा आवाज को बदलकर भ्रामक सामग्री तैयार की जा सकती है। ऐसे वीडियो और ऑडियो पर तुरंत विश्वास करने के बजाय उनकी सत्यता की जांच अवश्य करनी चाहिए।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us