श्रेया न्यूज़
शहडोल जिले में महुआ के पेड़ पर 40 फीट ऊपर फांसी के फंदे पर शव लटकता मिला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव करीब 10 दिन से लटका था। इससे शरीर पूरी तरह से डिकम्पोज हो चुका है।
शहडोल .04 Jun 2024 11:21 am. padma mishra

शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में महुआ के पेड़ पर 40 फीट ऊपर फांसी के फंदे में एक शव लटकता मिला है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ठाकुरदास ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव लगभग 10 दिन पुराना है। शव पूरी तरीके से डिकम्पोज हो चुका है।
जानकारी के अनुसार कल्याणपुर केन्द्रीय विद्यालय के समीप महुआ के पेड़ में फांसी के फंदे से लटकता हुआ युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सोमवार को घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवेचना शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि 40 फीट ऊंचे पेड़ में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिला है। शव करीब 10 दिन पुराना है, जो पूरी तरह डिकम्पोज हो चुका है। पुलिस ने बताया कि शव को रस्सी के सहारे पेड़ से नीचे उतारा गया। शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के थानों में शव मिलने की जानकारी भेज दी है। विवेचना अधिकारी का कहना है कि संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों को भी इससे अवगत कराया गया है।







