SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Jabalpur: जमानत पर छूटकर आया और चाची से कर दी छेड़छाड़, चाचा ने उतारा मौत के घाट, चाची-नाबालिग भाई गिरफ्तार

Jabalpur: जमानत पर छूटकर आया और चाची से कर दी छेड़छाड़, चाचा ने उतारा मौत के घाट, चाची-नाबालिग भाई गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़
जबलपुर में चाची को छेड़ने वाले युवक की चाचा और उसके बेटों ने हत्या कर दी। पुलिस ने चाची, बेटा को गिरफ्तार कर लिया है तो चाचा फरार है।
जबलपुर.05 Jun 2024. 11:29 am. padma mishra

Leading in use of technology to fight crime, says Telangana Police -  Express Computer

 

छेड़छाड़ के आरोप में युवक जेल से जमानत पर छूटकर आया था। घर लौटने के बाद उसने अपनी चाची के साथ छेड़छाड़ कर दी। चाचा-चाची तथा उनके नाबालिग पुत्र ने मिलकर धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी चाची तथा नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है। आरोपी चाचा फरार है। उसकी सरगर्मी से तलाश जारी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाली दुबे ने बताया कि शाहपुरा थाना अंतर्गत उमरिया निवासी राकेश सिंह पटेल रात करीब 8 बजे गांव में टहल रहा था। तभी उसका चाचा नेकराम सिंह, चाची गायत्री और उनका नाबालिग पुत्र पहुंचा और धारदार हथियार से हमला कर राकेश सिंह की हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि गत दिवस राकेश ने अपनी चाची गायत्री के साथ छेड़छाड़ की थी। गायत्री ने पति के घर आने के बाद घटना की जानकारी उन्हें दी। इसके बार पूरा परिवार धारदार हथियार से लैस होकर गया और युवक पर हमला कर दिया।

पुलिस ने सूचना मिलने पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर लाश को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी चाची तथा उसके नाबालिग बेटे को अभिरक्षा में मिला है। फरार चाचा की सरगर्मी से तलाश जारी है। सूत्रों की मानें तो मृतक राकेश सिंह लोधी के विरुद्ध थाना शहपुरा में 354 का प्रकरण हुआ था। उसके खिलाफ एक महिला ने वीडियो बनाने की शिकायत दर्ज कराई थी। युवक कुछ दिन पहले ही उक्त प्रकरण में जेल से जमानत पर रिहा हुआ था।

 
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us