SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » एनएच-43 पर अज्ञात वाहन ने चार मवेशियों को रौंदा

एनएच-43 पर अज्ञात वाहन ने चार मवेशियों को रौंदा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   शहडोलः उमरिया-अनूपपुर मार्ग पर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर तेज रफ्तार वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोहागपुर थाना क्षेत्र में बीती रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर एनएच की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यहां दूसरी बार पेट्रोल पंप के आगे एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे मौजूद चार मवेशियों को कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात के समय तेज रफ्तार से गुजर रहे वाहन ने सड़क पर मौजूद मवेशियों को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि हादसा स्थल के आसपास सड़क के दोनों ओर कई ढाबे संचालित हैं। शाम होते ही यहां ट्रक और अन्य भारी वाहनों का जमावड़ा लग जाता है। ये वाहन अक्सर सड़क किनारे बेतरतीब खड़े रहते हैं, जिससे यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

लोगों का आरोप है कि इसी अव्यवस्था और ओवरस्पीडिंग के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। सोहागपुर थाना से  मेडिकल कालेज तक का मार्ग विशेष रूप से दुर्घटना संभावित क्षेत्र बन चुका है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार इस मार्ग पर अब तक कई सड़क हादसों में लोगों की जान जा चुकी है, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं।

मवेशियों की मौत की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं। इसके बावजूद यातायात और संबंधित विभागों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि शहर के सबसे व्यस्त और दुर्घटनाग्रस्त मागाँ की अनदेखी की जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us