SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में टला बड़ा हादसा: गैराज के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो धू-धू कर जली, स्कूल-अस्पताल के पास मची अफरा-तफरी

शहडोल में टला बड़ा हादसा: गैराज के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो धू-धू कर जली, स्कूल-अस्पताल के पास मची अफरा-तफरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल के सोहागपुर थाना क्षेत्र स्थित रीवा रोड पर एक मोटर गैराज के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में बुधवार तड़के अचानक आग लग गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने वाहन से धुआं और लपटें निकलती देख पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
 शहर के बीच रिहायशी क्षेत्र में स्थित एक मोटर गैराज के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में बुधवार तड़के अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना सोहागपुर थाना क्षेत्र के रीवा रोड स्थित मदन एजेंसी के सामने की बताई जा रही है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने देखा धुआं और लपटें

जानकारी के अनुसार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने गैराज के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो से धुआं और आग की लपटें निकलते देखीं। इसके बाद तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

इंजन वाले हिस्से से शुरू हुई आग

बताया गया कि आग वाहन के इंजन वाले हिस्से से शुरू हुई थी। देखते ही देखते स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह जल गया। आग की चपेट में पास में खड़ी एक अन्य कार भी आ गई, जिससे उसे भी नुकसान पहुंचा है।

स्कूल और अस्पताल के पास था गैराज

स्थानीय लोगों के अनुसार जिस स्थान पर यह मोटर गैराज संचालित हो रहा है, उसके ठीक सामने एक निजी स्कूल और अस्पताल मौजूद है। वहीं गैराज परिसर में भी कई अन्य वाहन खड़े थे। ऐसे में यदि आग फैल जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us