SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » गर्दन पर धारदार हथियार रख दंपति को बनाया बंधक, फिर 7 तोला सोना और दो लाख नकद लूटकर बदमाश हुए फरार

गर्दन पर धारदार हथियार रख दंपति को बनाया बंधक, फिर 7 तोला सोना और दो लाख नकद लूटकर बदमाश हुए फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  निसरपुर। कुक्षी थाना अंतर्गत निसरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पूरा में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात अज्ञात बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए दंपती को बंधक बनाकर लाखों रुपये के सोने के जेवरात और नकदी लूट ली। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

फालिया की नोंक पर दंपती को धमकाया

ग्राम पूरा निवासी अमृतलाल पाटीदार अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। मध्य रात्रि के दौरान एक बदमाश घर में घुस गया और अंदर से लगे ताले को तोड़कर अपने अन्य साथियों को भी घर के भीतर प्रवेश करा दिया। इसके बाद बदमाश सीधे उस कमरे में पहुंचे जहां दंपति सो रहे थे।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने धारदार हथियार फालिया दंपति की गर्दन पर रखकर उन्हें धमकाया और विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। हथियार के डर से दंपती कुछ भी नहीं कर सके।

सात तोला सोना और दो लाख नकदी पार

इसके बाद बदमाशों ने घर में रखी अलमारी और अन्य स्थानों की तलाशी ली तथा करीब सात तोला सोने के जेवरात और लगभग दो लाख रुपये नकद अपने कब्जे में कर लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस से शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

सोमवार दोपहर को एसडीओपी सुनील गुप्ता एवं थाना प्रभारी राजेश यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली तथा आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ संदिग्धों की तलाश के लिए विभिन्न टीमों को सक्रिय किया गया है।

प्रारंभिक जांच में यह आशंका भी जताई जा रही है कि बदमाशों को घर की गतिविधियों और नकदी-जेवरात की जानकारी पहले से हो सकती है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। क्षेत्र में हुई इस बड़ी वारदात ने ग्रामीणों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us