श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः शासकीय इंदिरा गांधी गृह विज्ञान कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 21 जून तक पर्यावरण दिवस के आयोजन चल रहे हैं। यह कार्यक्रम इको क्लब द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्राचार्य डा सुनील कुमार सक्सेना की उपस्थिति में हो रहे हैं।
इस दौरान पौधारोपण किया गया। महाविद्यालय द्वारा समय-समय पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाकर छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है।
डा. यमुना धुर्वे ने छात्राओं को बताया कि पेड़ हमारे पृथ्वी के पारिस्थितिक तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इको क्लब प्रभारी डा. वीणा मेश्राम, सदस्य रितेश मंडल, डा. राजीव श्रीवास्तव, डा. सीएमपी मिश्रा, प्रोफेसर नंद कुमार, प्रो. बीके सिंह, शिखा कपूर, प्रोफेसर जयकांत गुप्ता, सुभाषिनी विश्वकर्मा एवं समस्त प्राध्यापक व छात्राओं ने पौधारोपण किया।







