SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » रेत माफियाओं के हौसले क्यों हैं इतने बुलंद? शहडोल में वन विभाग की टीम पर किया हमला; वनकर्मियों को पीटा भी

रेत माफियाओं के हौसले क्यों हैं इतने बुलंद? शहडोल में वन विभाग की टीम पर किया हमला; वनकर्मियों को पीटा भी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल में अवैध रेत खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान वन विभाग के अमले पर हमले का मामला सामने आया है। वन विभाग ने आरोप लगाया है कि रेत माफियाओं ने गश्त के दौरान शासकीय वाहन को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया और वनकर्मियों के साथ मारपीट की।
अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान वन विभाग के अमले पर हमले की दो गंभीर घटनाएं सामने आई हैं। वन विभाग का आरोप है कि रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के दौरान विभागीय वाहन को निशाना बनाया गया और गश्त कर रहे दो वनकर्मियों के साथ मारपीट की गई। दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संदिग्ध वाहन ने शासकीय वाहन को टक्कर मारी

जानकारी के अनुसार, दक्षिण वन मंडल की डीएफओ श्रद्धा पन्द्रे के निर्देशन में वन विभाग का अमला मंगलवार रात विभिन्न क्षेत्रों में गश्त कर रहा था। इसी दौरान निपानिया-जरवाही मार्ग के पास बरखेड़ा परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर एवं अन्य अधिकारियों के साथ गश्त कर रहे वन विभाग के वाहन पर अज्ञात लोगों द्वारा हमला किए जाने का आरोप है। वन विभाग के मुताबिक एक संदिग्ध वाहन ने शासकीय वाहन को टक्कर मारी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 को दी गई। इस संबंध में सोहागपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

इस बहाने से रोका गया
वहीं, दूसरी घटना मंगलवार देर रात सिंहपुर रोड स्थित गणेश मंदिर के पास हुई। रात्रि गश्त से लौट रहे बीट गार्ड सुरेश कुमार बैगा और वनरक्षक रामकिशोर बैगा को दो अज्ञात युवकों ने माचिस मांगने के बहाने रोका। आरोप है कि इसके बाद दोनों वनकर्मियों के साथ मारपीट की गई और उन्हें घसीटने का भी प्रयास किया गया। घटना में दोनों वनकर्मी घायल हो गए। इस मामले में सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया
वन विभाग ने यह भी दावा किया है कि बिजौरी क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान कुछ संदिग्ध लोग पैदल और मोटरसाइकिलों से वन अमले की घेराबंदी करते दिखाई दिए। इसी अभियान के दौरान केशवाही क्षेत्र में अवैध रूप से रेत परिवहन कर रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी जब्त किया गया है।

डीएफओ श्रद्धा पन्द्रे ने बताया कि दोनों घटनाओं की लिखित शिकायत पुलिस को सौंप दी गई है। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वहीं, सोहागपुर पुलिस शिकायत की जांच कर रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us