श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- भिंड। मेहगांव थाना क्षेत्र में पिपरौली के पास खेत में मिले अज्ञात महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस के अनुसार छह माह की गर्भवती प्रेमिका की हत्या उसके प्रेमी ने अपनी दूसरी प्रेमिका और एक साथी के साथ मिलकर की। पहचान छिपाने के लिए पहले गला दबाया गया, फिर फावड़े से चेहरे पर वार कर शव को बुरी तरह क्षत-विक्षत कर दिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक 3 जून को पिपरौली के बंबे के पास एक अज्ञात महिला का शव मिलने पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान मृतका की पहचान 30 वर्षीय इंद्रवती निवासी प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। एसपी सूरज कुमार वर्मा ने मेहगांव टीआइ और साइबर सेल टीम को हत्या का खुलासा करने के लिए लगाया। आरोपियों की गिरफ्तारी पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिय
फटा ट्रेन टिकट बना जांच की सबसे अहम कड़ी
- घटनास्थल के पास पुलिस को मथुरा से ग्वालियर का फटा हुआ ट्रेन टिकट मिला। इसी सुराग के आधार पर साइबर टीम ने रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में महिला दो अन्य लोगों के साथ दिखाई दी। उसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर नारायण, संगीता और कुंदन को हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों ने हत्या की साजिश और वारदात स्वीकार कर ली।
- जांच में सामने आया कि 24 वर्षीय नारायण उर्फ नारायणी बघेल निवासी अजनोल मेहगांव सूरत में काम करता था, जहां उसकी मुलाकात इंद्रवती से हुई। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने। महिला गर्भवती हो गई। उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी टालने लगा। इसी बीच आरोपी का भिंड निवासी संगीता बघेल से भी प्रेम संबंध हो गया। ॉ
- इंद्रवती को संगीता के बारे में पता चला ताे वह नारायण को धमकाने लगी। पुलिस के अनुसार संगीता के कहने पर नारायण ने इंद्रवती को शादी का झांसा देकर मेहगांव बुलाया। मथुरा से ग्वालियर ट्रेन से पहुंची। उसके बाद महिला मेहगांव आई। यहां से आरोपी अपने साथी कुंदन उर्फ आयुष बाथम के साथ पिपरौली के खेतों में ले गया, जहां तीनों ने मिलकर उसका गला दबाया। उसके बाद फावड़े से चेहरे पर हमला कर हत्या कर दी।
शादी के विवाद बनी हत्या की वजह
अंधे कत्ल की गुत्थी वैज्ञानिक साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से मिले ट्रेन टिकट के आधार पर सुलझाई गई। जांच में प्रेम संबंध और शादी के विवाद के चलते हत्या की पुष्टि हुई है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है तथा उन्हें जेल भेज दिया गया है। संजय कोच्छा, एसडीओपी मेहगांव।
इनकी रही भूमिका
इस कार्रवाई में टीआइ महेश शर्मा, एसआइ शैलेन्द्र गुर्जर, विवेक शर्मा, बंदना शर्मा, साइबर सेल से एएसआइ सत्यवीर सिंह, अशोक तिवारी, राजेन्द्र, सतेन्द्र शर्मा, प्रदीप पचौरी, आनंद दीक्षित, राहुल यादव, प्रशांत नरवरिया की अहम भूमिका रही है ।







