SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » दोस्तों संग नहाने गए 15 वर्षीय छात्र की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार टूटा

दोस्तों संग नहाने गए 15 वर्षीय छात्र की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार टूटा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल। जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के केल्हारी गांव में रविवार को एक हादसे में 15 वर्षीय नाबालिग की नदी में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने सोमवार को मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

केल्हारी निवासी दीपेश प्रजापति पुत्र महेश प्रजापति रविवार को अपने दोस्तों के साथ गांव के पास समधिन नदी में नहाने गया था। नदी का यह घाट उसके घर से कुछ ही दूरी पर है, जहां अक्सर बच्चे नहाने जाते हैं। नहाते समय दीपेश गहरे पानी में चला गया। डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए।

एक दोस्त ने तुरंत गांव पहुंचकर परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य और ग्रामीण बड़ी संख्या में नदी किनारे पहुंचे। ब्यौहारी थाना पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से नाबालिग के शव को नदी से बाहर निकाला गया।

इकलौते बेटे का पोस्टमॉर्टम कराने से किया इनकार
  • कानूनी प्रक्रिया के दौरान दीपेश के पिता महेश प्रजापति ने अपने इकलौते बेटे का पोस्टमार्टम कराने से पहले इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि दीपेश उनका एकमात्र सहारा था।
  • हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने समझाया कि आकस्मिक मौत के मामलों में पोस्टमार्टम कराना कानूनी रूप से अनिवार्य है। समझाइश के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी की गई। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला नदी में डूबने से हुई मौत का है। मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us