SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » 18 मवेशियों को तस्करों से मुक्त कराया गया, दो आरोपित गिरफ्तार

18 मवेशियों को तस्करों से मुक्त कराया गया, दो आरोपित गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   कोतमाः क्षेत्र में पशु तस्करी के मामले में पुलिस ने शनिवार को कार्यवाही करते हुए तीन आरोपितों के खिलाफ पशु क्रूरता एवं पशु परीरीक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह आरोपितों द्वारा लपटा गांव से 18 नग बैल कीमती चार लाख रुपए को क्रूरता पूर्वक मारते पीटते एवं भूखे प्यासे हालात में रखकर कोतमा लाया जा रहा था।

स्थानीय नागरिकों द्वारा देखे जाने के बाद सूचना देकर पुलिस बुलाकर कार्यवाही की गई। मौके पर पशुओं को हांककर ले जाने वाले आरोपित जयपाल केवट के पास से एक माह पुरानी रसीद भी दिखाई गई। जो अमान्य पाई गई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपित पप्पू राठौर निवासी आमाडांड जैतहरी, जयपाल केवट 50 वर्ष निवासी बीड़ एवं एक अन्य के खिलाफ धारा 11, 1, घ,6,6, ख, (1)10 पशुओं के प्रति क्रूरता एवं पशु परिरीक्षण अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

विदित रहे कि कोतमा के लहसुई एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़े स्तर पर तस्करी की जाती रही है जिसके बाद अभियान चलाकर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही सहित मामले दर्ज किए गए थे। कार्यवाही को लेकर पशु तस्करों में हड़कंप देखा जा रहा है। मवेशी लपटा गांव से कोतमा लाए जा रहे थे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us