SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » चोरी के सात मोबाइलों सहित शातिर आरोपित गिरफ्तार

चोरी के सात मोबाइलों सहित शातिर आरोपित गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  अनूपपुरः ने रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे प्लेटफार्म एवं ट्रेन चेकिंग अभियान के दौरान शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने चोरी के मोबाइलों के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित से विभिन्न कंपनियों के कुल 7 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 1 लाख 15 हजार 500 बताई गई है।

जानकारी के अनुसार 13 जून को रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म एवं ट्रेन चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर एक युवक कटनी-बिलासपुर मेमू ट्रेन से उतरकर भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पूछताछ में उसने अपना नाम महेंद्र पिता अर्जुन सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी बड़ा लखौंरा, थाना राजेंद्रग्राम बताया। तलाशी एवं पूछताछ के दौरान आरोपित के पास से एक कंपनी का मोबाइल *बरामद हुआ मोबाइल चोरी का होना प्रमाणित पाए जाने पर उसे विधिवत जब्त किया गया।

इसके बाद आरोपित के बैग की तलाशी लेने पर विभिन्न कंपनियों के 6 अन्य मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें अन्य कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 1,00,500 आंकी गई है।

आरोपित ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह इन मोबाइलों को बेचने की नीयत से शहडोल से अनूपपुर आया था। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर मोबाइल जब्त किए तथा आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की।

जीआरपी के अनुसार आरोपित का पूर्व से भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। बताया गया शासकीय रेल पुलिस द्वारा पिछले एक माह के भीतर विभिन्न मामलों में 15 मोबाइल फोन, जिनकी कुल कीमत लगभग 2,67,500 है-बरामद किए जा चुके हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us