SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » हरदा: सोडलपुर के बायोमास प्लांट में भीषण आग, तीन मशीनें जलकर खाक

हरदा: सोडलपुर के बायोमास प्लांट में भीषण आग, तीन मशीनें जलकर खाक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   हरदा।  जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोडलपुर गांव स्थित एक बायोमास प्लांट में गुरुवार को भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से प्लांट में लगी तीन मशीनें जलकर नष्ट हो गईं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार घटना में करीब 40 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

प्लांट संचालक निखिल पटेल ने बताया कि उनके बायोमास प्लांट में खेतों से निकलने वाले भूसे और मक्का के अवशेषों से कोयला तैयार किया जाता है। प्लांट परिसर में बड़ी मात्रा में कच्चा माल (वेस्ट मटेरियल) भी रखा हुआ था, जिसमें आग फैलने से स्थिति गंभीर हो गई।

कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू

आग लगने की सूचना मिलते ही नगर परिषद टिमरनी की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन पानी खत्म होने के बाद अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता पड़ी। इसके बाद हरदा से फायर ब्रिगेड बुलाई गई। ग्राम पंचायत के टैंकरों और फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाने का अभियान चलाया गया और काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।

प्रशासन ने शुरू किया नुकसान का आकलन

घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम संजीव कुमार नागू भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पटवारी को नुकसान का आकलन कर पंचनामा तैयार करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि फिलहाल नुकसान का सटीक आकलन किया जा रहा है।

आग लगने के कारणों की जांच

आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि ग्रामीणों का अनुमान है कि पास में मूंग की फसल के कचरे में लगी आग की चिंगारी प्लांट तक पहुंचने से यह हादसा हुआ हो सकता है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us