SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » सीधी: पुताई करने आए युवकों ने बंधक बनाकर युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, लूटे 40 हजार रुपये

सीधी: पुताई करने आए युवकों ने बंधक बनाकर युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, लूटे 40 हजार रुपये

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  सीधी। जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार को घर में पुताई करने आए दो युवकों ने युवती को अकेले पाकर बंधक बना लिया। दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और डरा-धमकाकर 40 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपितों को धर दबोचा। शुक्रवार को दोनों आरोपितों का जिला अस्पताल में मेडिकल टेस्ट कराया गया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

घर में युवती को अकेला पाकर दी जान से मारने की धमकी

आरोपित अनूप साकेत और राकेश साकेत पुताई और पेंटिंग करने के लिए घर आए थे। उस समय 20 साल की युवती घर में अकेली थी। आरोपितों ने इसका फायदा उठाया और लड़की को जान से मारने की धमकी दी।

ऑनलाइन पैसे लूटने के बाद किया गैंगरेप

इसके बाद उन्होंने लड़की के ही मोबाइल से फोन पे के जरिए 40 हजार रुपये ऑनलाइन अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। पैसे लूटने के बाद आरोपितों ने लड़की को एक कमरे में बंधक बना लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us