SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » छिंदवाड़ा के दमुआ में नृशंस हत्या, घर से लापता युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी

छिंदवाड़ा के दमुआ में नृशंस हत्या, घर से लापता युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  छिंदवाड़ा। दमुआ नंबर 8 निवासी अथर्व सोलंकी (उर्फ चीयू सोलंकी) की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। बीती रात से लापता युवक का शव आज सुबह दमुआ के हनुमान दफाई टेकड़ी स्थित अनुसूया मंदिर के पीछे बरामद हुआ है।

बुधवार रात करीब 8-9 बजे घर से निकला था

प्राथमिक तौर पर यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने बताया कि अथर्व बुधवार रात करीब 8-9 बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे।

सूचना मिलते ही दमुआ पुलिस मौके पर पहुंची

आज सुबह अनुसूया मंदिर के पीछे युवक का शव मिलने की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही दमुआ पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है।

फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी टीम और डॉग स्क्वॉड बुलाया

साक्ष्यों को सुरक्षित करने के लिए विशेष टीमें बुलाई गई हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है।

कारण और आरोपियों की पहचान करने में जुटी पुलिस

कातिलों के सुराग तलाशने में जुटे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us