श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- राजनगरः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षा अलंकरण समारोह के प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट को उनकी असाधारण वीरता, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के लिए शौर्य चक्र प्रदान किया। समारोह का आयोजन राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में किया गया। समारोह के दौरान राष्ट्रपति ने इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवटे की वर्दी पर शौर्य चक्र अलंकरण लगाकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों तथा विभिन्न राज्यों की पुलिस के अनेक वीर जवानों को भी वीरता पुरस्कार प्रदान किए गए।
इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट राजनेगर के निवासी हैं, यह सम्मान राष्ट्र सेवा के दौरान प्रदर्शित अदम्य साहस और वीरता के लिए दिया गया। उनके सम्मानित होने पर छत्तीसगढ़ पुलिस तथा उनके गृह क्षेत्र में खुशी और गौरव का माहौल है।
शौर्य चक्र भारत का तीसरा पर्व सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है, जो असाधारण साहस और बलिदान के लिए प्रदान किया जाता है। कोयलांचल क्षेत्र राजनगर के लक्ष्मण केवट के शौर्य पुरस्कार मिलने पर कोयलांचल क्षेत्रवासियों ने पटाखे फोड़ व मिठाइया बांटीं।







