SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » अलग-अलग घटनाओं में दो ने गंवाई जान

अलग-अलग घटनाओं में दो ने गंवाई जान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   अनूपपुरः कोतवाली थाना अंतर्गत दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक एवं एक नाबालिग बालिका ने अज्ञात कारणों से घर एवं जंगल में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस घटना के संबंध में जांच करने में जुटी हुई है।

जानकारी अनुसार कोतवाली अंतर्गत ग्राम पंचायत पसला के चरतरिहा टोला निवासी 45 वर्षीय मिठाईलाल उर्फ मिट्ठू पिता कल्लू यादव ने दोपहर में अज्ञात कारणों से घर के अंदर फांसी लगा ली जिसकी सूचना पर सहायक उप निरीक्षक गोविन्द पनिका पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को अपनी अभिरक्षा में ले कर पंचनामा की कार्यवाही करते हुए शव का जिला अस्पताल में शव परिक्षण कराया।

कोतवाली थाना क्षेत्र से 17 किलोमीटर दूरी स्थित ग्राम पंचायत औढ़ेरा के औढ़ेरा गांव में जल्दाटोला अंतर्गत जंगल में वार्ड क्रमांक तीन जल्दाटोला औढ़ेरा निवासी समनू बैगा की 16 वर्षीय बालिका ने रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों से जंगल के अंदर तेंदू के पेंड़ में रस्सी एवं दुपट्टा को बांधकर फांसी लगा ली। पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मृतका के शव को अपने अभिरक्षा में लेते हुए सोमवार की सुबह पंचनामा, साक्षियों के कथन लेख कर जिला अस्पताल के डाक्टर टीम से मृतका के शव का शव परीक्षण किया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us