SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   शहडोलः अमलाई थाना क्षेत्र के बटुरा हाईवे पर तेज गति से दौड़ रही कार ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार दुर्घटत्ता शहडोल अनूपपुर हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुई। तेज गति से आ रही एक कार और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान महेंद्र कोल के रूप में हुई है, जो बुढार क्षेत्र के भुतही मोहल्ला का निवासी था। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। अमलाई थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us