श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के पोड़ी गांव में अज्ञात कारणों से एक मकान में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे घर को चपेट में ले लिया। घरेलू सामान, कपड़े, अनाज जलकर राख हो गया।
सूचना पर पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस के अनुसार आग अंगद यादव के घर में लगी थी। प्रारंभिक अनुमान में हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि लपटें तेज होने से सामान बाहर निकालने का मौका नहीं मिला।
राहत की बात है कि कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता जांच के बाद चलेगा।







