SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » पन्ना में कुआं धंसने से 5 मजदूरों की मौत, एक साथ उठीं चार सगे भाइयों समेत 5 अर्थियां

पन्ना में कुआं धंसने से 5 मजदूरों की मौत, एक साथ उठीं चार सगे भाइयों समेत 5 अर्थियां

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  पन्ना। जिले के अजयगढ़ जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत बीहरपुरवा के नयापुरवा में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मनरेगा के तहत बन रहे कुएं के धंसने से पांच मजदूरों की मौत से ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर चक्काजाम किया। इस दौरान उन्होंने अंत्येष्टि करने से मना कर दिया और दोषियों पर एफआइआर की मांग की।

शाम करीब पांच बजे प्रभारी मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण मान गए और हादसे के करीब 30 घंटे बाद पांचों मृतकों का एक साथ अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने सरपंच सरोज पटेल, सरपंच पति संतोष पटेल और ठेकेदार राम बाबू पटेल पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

मनरेगा में अवैध ठेकेदारी और सुरक्षा में लापरवाही का आरोप

यह कुआं पिछले वर्ष मनरेगा के तहत स्वीकृत हुआ था। नियम के तहत स्थानीय मजदूरों से सीधे कार्य कराया जाना था, लेकिन इसे ठेकेदार रामबाबू पटेल को सौंप दिया गया था। आरोप हैं कि बिना किसी तकनीकी जांच और मजदूरों को सुरक्षा उपकरण दिए कुएं में उतार दिया गया था।

मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल

मृतकों में चुन्नू यादव (65) पुत्र सिद्धू यादव, राजकुमार यादव (25) पुत्र छोटू यादव, रामपाल यादव (40) पुत्र गोरा यादव, आशीष यादव (28) पुत्र मुन्नी यादव एक ही परिवार के सदस्य थे। वहीं चुनुवाद पाल (55) पुत्र दाऊ पाल भी गांव का ही रहने वाला था।

प्रभारी मंत्री ने दिया हरसंभव सहायता का आश्वासन

जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार, सांसद विष्णुदत्त शर्मा सहित विधायक, कलेक्टर और एसपी बुधवार को नयापुरवा गांव पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दी जाएगी। मृत परिवार की बेटियों की शिक्षा सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि व अधिकारी पीड़ित परिवार के संपर्क में रहेंगे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us