श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शिवपुरी। जिले के संजीवनी क्लीनिकों में पदस्थ डाक्टरों की नियुक्ति और दस्तावेजों की जांच पड़ताल कराने की कार्रवाई शुरू हो गई है। दमोह में सामने आए फर्जीवाड़े के बाद प्रदेशभर में जांच पड़ताल कराने के निर्देश विभागीय स्तर पर मिले थे। इसके बाद जब शिवपुरी स्वास्थ्य विभाग प्रबंधन ने जांच कमेटी गठित की लेकिन टीम की पूछताछ और जांच पड़ताल से पहले ही एक डाक्टर ने इस्तीफा दे दिया है।
एक अन्य डाक्टर अवकाश पर चले गए हैं। इस स्थिति को देखते हुए मामला और गंभीर हो गया है। शिवपुरी जिले में सात संजीवन क्लीनिक हैं। जहां पदस्थ डाक्टरों की नियुक्ति को लेकर जांच पड़ताल होनी है। अगर दोषी जाए गए तो मामला दर्ज कराए जाने के निर्देश जिला स्वास्थ्य प्रबंधन ने दिए हैं।
सात संजीवनी क्लीनिक जिनमें पांच जगहों पर पदस्थ हैं डाक्टर
जिलेभर में सात संजीवनी क्लीनिक हैं। पांच जगहों पर डाक्टरों की नियुक्त की गई है। बैराड़ और करौंदी संजीवनी क्लीनिक में किसी डाक्टर की नियुक्ति नहीं हुई है। अब पांच जगहों जिन डाक्टरों की नियुक्ति हुई है उनके दस्तावेजों की जांच पड़ताल कराई जाएगी। इसके लिए जांच टीम बनाई गई है। जांच टीम में डा प्रदीप शर्मा, डा हेमंत मंडेलिया, डा अनीता पाल और डा लाल शाक्य शामिल हैं। जो जांच करेंगे।







