SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » मंडला में बोरवेल कर्मचारियों ने गुंडे बुलवाए, ग्रामीणों को पिटवाया, युवक की मौत पर गांव में तनाव

मंडला में बोरवेल कर्मचारियों ने गुंडे बुलवाए, ग्रामीणों को पिटवाया, युवक की मौत पर गांव में तनाव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   मंडला। मंडला जिले के घुघरी थाना क्षेत्र के घोरेघाट में रविवार देर रात बोरवेल कर्मचारियों और ग्रामीणों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

मंडला से बोरवेल मशीन लेकर कर्मचारी गांव पहुंचे थे

प्राथमिक जानकारी के अनुसार मंडला से बोरवेल मशीन लेकर कर्मचारी गांव पहुंचे थे। रविवार देर शाम गांव की एक किराना दुकान से सामान खरीदने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर कर्मचारियों और दुकानदार के बीच विवाद हुआ था।

हमलावरों ने गांव में जमकर उत्पात मचाया

स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया, लेकिन देर रात कई वाहनों में सवार होकर पहुंचे बाहरी लोगों ने ग्रामीणों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने गांव में जमकर उत्पात मचाया और कई ग्रामीणों के साथ मारपीट की।

घटना में अनिल पड़वार 38 वर्ष की मौत हो गई, जबकि छह घायलों को घुघरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का हालचाल जानने स्थानीय विधायक नारायण पट्टा अस्पताल पहुंचे। मृतक का पीएम घुघरी अस्पताल में किया जा रहा है।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us